एजीटीएफ और गैंगस्टरों के बीच संघर्ष! जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

एजीटीएफ और गैंगस्टरों के बीच संघर्ष! जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और फरीदकोट पुलिस ने शुक्रवार सुबह संयुक्त अभियान के दौरान मुठभेड़ के बाद विदेशी गैंगस्टर गौरव उर्फ ​​लक्की पटियाल और दविंदर बंबीहा गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान मोगा के तलवंडी भंगेरिया गांव निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मन्नी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कुल 6 एफआईआर दर्ज हैं। आरोपी हाल ही में मोगा के कपूरे गांव में हुई हत्या और जगराओं के राजा ढाबे पर फायरिंग में शामिल था।

इस मामले में एसएसपी फरीदकोट डॉ प्रज्ञा जैन ने कह- उन्हें सूचना मिली थी कि यह शूटर मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मन्नी पिछले कुछ दिनों से फरीदकोट क्षेत्र में घूम रहा हैं। इस सूचना के बाद एजीटीएफ और फरीदकोट पुलिस के सीआईए स्टाफ जैतो द्वारा गांव घुगियाना के सादिक रोड पर नाकाबंदी की गई।

WhatsApp Image 2025-03-14 at 1.54.23 PM

जब आरोपी मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया तो उसे रुकने का इशारा किया पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक प्वाइंट 30 बोर की पिस्तौल और 04 जिंदा कारतूस बरामद किए है।

Read Also ; 'युद्ध नशों विरुद्ध' के 13वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 578 स्थानों पर छापेमारी, 147 नशा तस्कर गिरफ्तार

उक्त दो वारदातों के अलावा वह लोगों को डरा धमकाकर कर फिरौती वसूलने के कार्य कर रहा था। पुलिस रिकार्ड के अनुसार वह बंबीहा गैंग का सरगर्म शूटर है और उसपर कुल 6 आपराधिक केस दर्ज है।

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
अकाली दल का दोहरा चेहरा उजागर, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते उठाने वाले खुद अपराधियों के मददगार: बलतेज पन्नू
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार
किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान