पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर मर्डर केस: मोरिंडा नहीं चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में हुई थी दरिंदगी, पहला आरोपी गिरफ्तार

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर मर्डर केस: मोरिंडा नहीं चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में हुई थी दरिंदगी, पहला आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर के अपहरण और हत्या मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अब तक माना जा रहा था कि वारदात पंजाब के मोरिंडा में अंजाम दी गई थी, लेकिन पहले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ है कि पूरी घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में ही हुई थी।

पहला आरोपी पिंदा गिरफ्तार, दो अब भी फरार

चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में कपूरथला निवासी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का मुख्य आरोपी रिंकू और उसकी साथी शुभी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिंदा ने पूछताछ में बताया कि मनजीत और रिंकू के बीच प्रेम संबंध थे और घटना के दिन दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी।

3 महीने की प्रेग्नेंट थी मनजीत, गर्भस्थ शिशु को लेकर विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि मनजीत कौर करीब तीन महीने की गर्भवती थी। गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर भी दोनों के बीच गंभीर विवाद चल रहा था। हालांकि बच्चे के पिता की पहचान और विवाद की आधिकारिक पुष्टि डीएनए टेस्ट के बाद ही हो सकेगी।

सेक्टर-34 के पार्क के पीछे की गई मारपीट

पूछताछ में सामने आया कि बहस के बाद मनजीत कौर को कार में बैठाकर सेक्टर-34 स्थित एक पार्क के पीछे ले जाया गया। वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसे जलाने की कोशिश की गई। इसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल और बाद में पीजीआई पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

image (8)

मोबाइल डंप डेटा से खुलेंगे राज

सेक्टर-34 थाना प्रभारी शादीलाल के नेतृत्व में पुलिस की टीम उस रात का मोबाइल डंप डेटा और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगਾਲ रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के समय घटनास्थल पर और कौन-कौन मौजूद था। पुलिस पिंदा को रिमांड पर लेकर फरार रिंकू और शुभी के ठिकानों का पता लगाने में जुटी है।

Related Posts