अमृतसर में 15 करोड़ की हेराइन बरामद ,1.40 लाख की ड्रग मनी समेत तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर में 15 करोड़ की हेराइन बरामद ,1.40 लाख की ड्रग मनी समेत तस्कर गिरफ्तार

 15 Crore Heroin Worth Recovered अमृतसर देहात अंतर्गत थाना अजनाला पुलिस की ओर से 15 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 1 लाख 40 हजार ड्रग मनी और एक बाइक बरामद हुई है। फिलहाल आरोपी के बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक जांच किए जा रहे हैं। अमृतसर […]

 15 Crore Heroin Worth Recovered

अमृतसर देहात अंतर्गत थाना अजनाला पुलिस की ओर से 15 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 1 लाख 40 हजार ड्रग मनी और एक बाइक बरामद हुई है। फिलहाल आरोपी के बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक जांच किए जा रहे हैं। अमृतसर देहात पुलिस की ओर से बीते दिन 1 किलो 600 ग्राम अफीम भी बरामद की गई थी।

डीआईजी बार्डर रेंज सतिंदर सिंह आईपीएस के निर्देश पर अजनाला थाना पुलिस द्वारा अड्‌डा महल बुखारी पर नाकाबंदी कर संदिग्धों की जांच की जा रही थी। तभी अजनाला की तरफ से एक बाइक पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। बाइक सवार दोनों पुलिस की नाकाबंदी को देखकर वापस भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

इस दौरान हरमन सिंह निवासी बाबा बकाला साहिब के पास से 2 किलो हेरोइन, 1 लाख 40 हजार की ड्रग मनी और एक बाइक बरामद हुई। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। हरमन सिंह और उसके भगौड़े साथी शमशेर सिंह उर्फ शेरा निवासी बाबा बकाला साहिब के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Read Also : पंजाब में 350 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे अपग्रेड:मिलेगी अति आधुनिक सुविधाएं

पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार किए हरमन पूछताछ की जा रही है तथा उसके आगे-पीछे के लिंक तलाश किए जा रहे हैं। जिसकी भी संलिप्तता उजागर होगी, उसके विरूद्ध उचित कार्रवाई की जायेगी। आरोपी हरमन सिंह के खिलाफ पहले से थाना ब्यास में भी मामला दर्ज है।

 15 Crore Heroin Worth Recovered