यूपी में 11 साल की बच्ची को तेंदुआ खा गया: धड़ और हाथ अलग मिला; शव से मांस गायब; रात में खींचकर ले गया था।

यूपी में 11 साल की बच्ची को तेंदुआ खा गया: धड़ और हाथ अलग मिला; शव से मांस गायब; रात में खींचकर ले गया था।

बिजनौर में तेंदुआ (गुलदार) 11 साल की बच्ची को खा गया। घर से 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में उसका शव मिला। 10 मीटर के एरिया में उसके शरीर के अंग बिखरे पड़े थे। शरीर से धड़ और एक हाथ अलग था। पेट के मांस को नोचकर खा गया था। कमर की चमड़ी भी उधेड़ी हुई थी।

दरअसल, बच्ची बुधवार शाम 7.30 बजे शौच के लिए घर के सामने खेत में गई थी, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। सिर मुंह में दबाकर वह भाग गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। वन विभाग की टीम को बुलाया गया।

सभी रातभर लाठी-डंडे लेकर तलाश करते रहे। लेकिन उसका पता नहीं चला। गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे घरवाले खोजते-खोजते 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में पहुंचे। जहां बच्ची का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था। शव देखकर वहां मौजूद लोग कांप उठे। बच्ची की मां रो-रोकर बेसुध हो गई।

बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम रितु रानी और सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। घरवालों को समझाकर शांत कराया। पिछले 25 दिनों में तेंदुए 2 बच्चों की जान ले चुके हैं। चार सालों की बात करें तो तेंदुए के हमले में 29 लोगों की जान जा चुकी है।

नहटौर थाना क्षेत्र के धामपुर जंगल से सटे मंडोरी गांव में रवि कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया- मेरे कुल 4 बच्चे हैं, 3 बेटियां और एक बेटा। कनिका चारों में सबसे बड़ी थी। वह गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा-6 में पढ़ती थी। मैं मजदूरी करता हूं, इससे ही घर चलता है।

बुधवार शाम 7.30 बजे बेटी कनिका (11) शौच के लिए घर के सामने खेत में गई थी। आधे घंटे तक नहीं लौटी तो हमने खोजना शुरू किया। घर से 50 मीटर की दूरी पर खेत में खून के धब्बे और तेंदुए के पंजों के निशान मिले।

हमने गांव वालों को सूचना दी। सभी लाठी-डंडे लेकर आ गए। वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। ग्रामीणों और वनकर्मियों ने लाठी-डंडे लेकर रातभर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे हम लोग खोजते-खोजते घर से 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में पहुंचे। देखा तो बेटी का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। शरीर के अंग खेत में बिखरे थे।

परिजन बोले- बेटी की मौत के लिए वन विभाग जिम्मेदार
बच्ची का शव मिलने के बाद गुरुवार सुबह 8 बजे से परिजनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने बच्ची के शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

कहा- तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। बेटी की मौत के लिए वन विभाग जिम्मेदार है। सूचना मिलने पर एसडीएम रितु रानी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिवार वालों से बात की और बच्ची की मां को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए।

Read also : लुढ़ियाना में डॉक्टर के घर ED की रेड:नशा मुक्ति केंद्रों की दवाइयों के रिकार्ड कब्जे में लिए; बैंक खातों को किया सीज।

Related Posts

Advertisement

Latest

बिस्त दोआब नहरी नेटवर्क के तहत वर्ष 2025-26 में सिंचाई क्षेत्र में 167% वृद्धि, 1.10 लाख एकड़ अतिरिक्त रकबा सिंचाई के दायरे में आया
आप' मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित, भाजपा सांसदों की तरह सुरक्षा की मांग
आप' ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, भगवंत मान सरकार राज्य में खादों की कोई कमी नहीं आने देगी
नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के सपने टूटे, केंद्र की नाकामी और विद्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान