IPL 2025: अरुण जेटली स्टेडियम बना कुश्ती का मैदान, आपस में ही लड़ने लगे प्रशंसक

IPL 2025: अरुण जेटली स्टेडियम बना कुश्ती का मैदान, आपस में ही लड़ने लगे प्रशंसक

 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को आईपीएल 2025 का 29वां मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 12 रन से हराकर अपनी दूसरी जीत हासिल की। मैच के दौरान मुंबई के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दिल्ली के बल्लेबाज करुण नायर के बीच थोड़ी बहस हुई, वहीं दर्शक दीर्घा में भी फैंस के बीच झगड़ा हो गया।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस के बीच जोरदार मारपीट हुई। इस दौरान लोग एक-दूसरे को लात-घूंसे मारते हुए दिखाई दिए। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें करीब 48 सेकेंड तक देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति को एक महिला और एक पुरुष पीट रहे हैं, फिर वह व्यक्ति उन्हें धक्का दे देता है और दोनों गिर जाते हैं। इस बीच एक बुजुर्ग के साथ नीली टी-शर्ट पहने व्यक्ति की भी हाथापाई होती है। बाद में बाकी लोग आकर स्थिति को शांत करते हैं और महिला को उठाते हैं। 

Read Also : ऑपरेशन राइनो' में शहीद हुए थे जवान की पत्नी को डंडो से पीटा

WhatsApp Image 2025-04-14 at 4.43.44 PM

इस मैच के दौरान मुंबई के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दिल्ली के बल्लेबाज करुण नायर के बीच कहासुनी हुई। दरअसल, नायर मुंबई के गेंदबाजों की अच्छे से पिटाई कर रहे थे। जब नायर 48 रन पर थे, तब बुमराह के ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने दो रन लिए और अपनी फिफ्टी पूरी की। लेकिन, दूसरे रन के दौरान नायर बुमराह से टकरा गए, जो बुमराह को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। फिर ड्रिंक्स-ब्रेक के समय दोनों के बीच थोड़ी बहस हुई। बुमराह ने करुण से कहा कि जिस जगह तुम दौड़कर आए, वो मेरी जगह थी। इसके बाद करुण ने भी बुमराह को जवाब दिया। फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या आए और दोनों को अलग-अलग रहने की सलाह दी, जिससे मामला शांत हो गया। रोहित शर्मा भी साइड से कुछ कहते हुए दिखाई दिए।

 

Related Posts

Advertisement

Latest

पराली जलाने के मामलों में कमी की केंद्र सरकार द्वारा पुष्टि, पंजाब के किसानों की बड़ी जीत; लंबित आर डी एफ जारी कर राज्य को सम्मान दें: खुड्डियां
कुलदीप धालीवाल का सुखबीर बादल पर तीखा हमला, कहा- गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद 'गैंगस्टरों को लाओ कैंपेन' चला रहे हैं
एस.सी. आयोग द्वारा एस.एस.पी. फरीदकोट से रिपोर्ट तलब
हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा लोक निर्माण विभाग की बनाई जा रही सड़कों की प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान