1.5 लाख रुपए की रिश्वत लेता वन गार्ड विजीलैंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू

1.5 लाख रुपए की रिश्वत लेता वन गार्ड विजीलैंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़ 1 सितम्बर, 2025ः
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई अपनी मुहिम के दौरान सोमवार को वन गार्ड अमनदीप सिंह, अतिरिक्त ब्लाक इंचार्ज, वन रेंज दफ़्तर, पटियाला को 150, 000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।
इस बात का खुलासा करते हुये आज यहाँ राज्य विजीलैंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ़्तार किये गए मुलजिम ने देवीगढ़ रोड, पटियाला में एक नरसिंग होम के लिए ख़रीदी गई ज़मीन से सम्बन्धित ऐतराज़हीनता सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में शिकायतकर्ता से यह रिश्वत माँगी गई थी।
शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया कि सरवन सिंह, वन रेंज अफ़सर, पटियाला और उपरोक्त अमनदीप सिंह ने मिल कर यह रिश्वत माँगी है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की प्राथमिक तस्दीक के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया जिस दौरान उक्त मुलजिम अमनदीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में रिश्वत लेते हुये काबू कर लिया और रिश्वत की रकम मौके पर ही बरामद कर ली।
इस सम्बन्ध में उक्त मुलजिम के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 और बीऐनऐस की धारा 61(2) के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे सह-मुलजिम सरवन सिंह, वन रेंज अफ़सर को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है। 

Advertisement

Latest

शहीद हमारे देश और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं; शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही हम आजादी की गर्माहट का आनंद ले रहे हैं — राज्यपाल
गैंगस्टरां ते वार का 215वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 584 स्थानों पर की छापेमारी; 341 गिरफ्तार
पंजाब सरकार द्वारा विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के तहत 518.81 करोड़ रुपये जारी; 7 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ: डॉ. बलजीत कौर
26 अगस्त को बठिंडा में होगी एन.आर.आई. मिलनी; सात जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबी होंगे शामिल: डॉ. रवजोत सिंह
पंजाब सरकार ने ग्रामीण आवास योजना में लाई तेजी; 36,792 घरों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी: तरुनप्रीत सिंह सौंद