शहीद हमारे देश और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं; शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही हम आजादी की गर्माहट का आनंद ले रहे हैं — राज्यपाल

शहीद हमारे देश और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं; शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही हम आजादी की गर्माहट का आनंद ले रहे हैं — राज्यपाल

फाजिल्का, 23 अगस्त 2026

“शहीद हमारे देश और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं तथा शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही हम आजादी का आनंद ले रहे हैं।” यह बात पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने आसफवाला शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही।

पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि हमारे शहीदों ने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि फाजिल्का स्थित आसफवाला शहीदी स्मारक इस बात का प्रतीक है कि किस प्रकार हमारी बहादुर सशस्त्र सेनाओं ने पड़ोसी देश से देश की रक्षा की।

उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हर समय तैनात रहकर अपनी ड्यूटी निभा रहे जवानों की अनुकरणीय सेवा को प्रत्येक देशवासी नमन करता है। उन्होंने कहा कि हम शहीद परिवारों को हृदय से सलाम करते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे शहीदों के सपनों को साकार करें और आगे बढ़कर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

इससे पहले, उन्होंने सरकारी प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर ग्रामीण रक्षा समितियों के सदस्यों से मुलाकात की और सीमावर्ती गांवों के लोगों को संबोधित किया। विलेज डिफेंस कमेटियों के साथ बैठक के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के मौजूदा हालात की जानकारी ली गई तथा लोगों की जरूरतों, समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। इसके अलावा, लोगों के साथ कई नई जानकारियां भी साझा की गईं। इस दौरान ग्रामीण रक्षा समितियों के सदस्यों से इस अभियान को और बेहतर एवं प्रभावी ढंग से चलाने के लिए सुझाव भी लिए गए।

उन्होंने कहा कि नशा विरोधी अभियान में ग्रामीण रक्षा समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें मजबूत होकर अपने-अपने गांवों की निगरानी करनी चाहिए। उन्होंने समिति सदस्यों से कहा कि वे अपने गांवों पर पूरी तरह निगरानी रखें और इस बात पर भी ध्यान दें कि उनके गांवों के युवा किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, ताकि कोई भी युवा नशे की दलदल में न फंसे।

उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को भी विलेज डिफेंस कमेटियों का सदस्य बनाया जाना चाहिए, ताकि इस अभियान के सार्थक एवं प्रभावी परिणाम सामने आ सकें। 

Advertisement

Latest

शहीद हमारे देश और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं; शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही हम आजादी की गर्माहट का आनंद ले रहे हैं — राज्यपाल
गैंगस्टरां ते वार का 215वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 584 स्थानों पर की छापेमारी; 341 गिरफ्तार
पंजाब सरकार द्वारा विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के तहत 518.81 करोड़ रुपये जारी; 7 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ: डॉ. बलजीत कौर
26 अगस्त को बठिंडा में होगी एन.आर.आई. मिलनी; सात जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबी होंगे शामिल: डॉ. रवजोत सिंह
पंजाब सरकार ने ग्रामीण आवास योजना में लाई तेजी; 36,792 घरों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी: तरुनप्रीत सिंह सौंद