जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो सदस्य होशियारपुर से गिरफ्तार; 4 पिस्तौल बरामद

जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो सदस्य होशियारपुर से गिरफ्तार; 4 पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़/होशियारपुर, 7 नवंबर:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार राज्य को सुरक्षित बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) पंजाब ने होशियारपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को चार आधुनिक हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सविंदर सिंह उर्फ बोधी और सुखमन उर्फ जशन, दोनों निवासी कलानौर, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक पिस्तौल, एक जिगाना पिस्तौल और एक पीएक्स-30 पिस्तौल शामिल है। पुलिस टीमों ने उनका मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया, जिस पर वे सवार थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों आरोपी जग्गू भगवानपुरिया गैंग के सक्रिय सदस्य थे और अपने विदेशी हैंडलर अमृत दालम के निर्देशों पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति कलानौर के वडाला बांगर गांव में डॉक्टर हरी सिंह पर मेडिकल दुकान में की गई गोलीबारी के मामले में वांछित थे। यह गोलीबारी उन्होंने अपने हैंडलर के आदेश पर की थी।

डीजीपी ने कहा कि मामले के आपराधिक नेटवर्क और इसके पिछले-पिछले संबंधों को उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) ए जी टी एफ प्रमोद बान ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर डीएसपी ए जी टी एफ जालंधर रेंज जतिंदरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने होशियारपुर पुलिस के सहयोग से दसूहा के गांव बोधला में गुरुद्वारा श्री गरना साहिब के पास टी-प्वाइंट से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) होशियारपुर संदीप मलिक ने बताया कि दोनों आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और उनके खिलाफ हत्या, अपहरण तथा बाल तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 229 दिनांक 06.11.2025 को थाना दसूहा, जिला होशियारपुर में आर्म्स एक्ट की धारा 25(6) के तहत दर्ज की गई है। 

Advertisement

Latest

पंजाब सरकार नई और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध: बसंत गर्ग
पंजाब है निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल
प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन – 2026 के दौरान पंजाब प्लास्टिक और विशेष रसायन क्षेत्र में सतत विकास की संभावनाओं की खोज कर रहा है
'गैंगस्टरों ते वार'का 53वां दिन: पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर छापेमारी की; 186 गिरफ्तार
पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026—अस्पताल और स्वास्थ्य देखभाल: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने समावेशी स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए निजी अस्पतालों से न्यूनतम 20 प्रतिशत बेड रखने का आह्वान किया