अब तक 10 लाख से अधिक किसानों को मिला एमएसपी का लाभ

अब तक 10 लाख से अधिक किसानों को मिला एमएसपी का लाभ

चंडीगढ़, 6 नवंबर:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सक्रिय पहल और धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए की गई ठोस कार्रवाई के परिणामस्वरूप, 5 नवंबर तक राज्य के 10,11,149 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ मिल चुका है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के नेतृत्व में खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया पूरी सक्रियता के साथ जारी है। अब तक 95,021 किसानों को एमएसपी का लाभ मिलने के साथ पटियाला जिला सबसे आगे है।

उल्लेखनीय है कि 5 नवंबर की शाम तक राज्य भर की मंडियों में कुल 1,38,69,759.05 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है। इनमें से 1,35,97,879.27 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो अब तक कुल 98 प्रतिशत फसल की खरीद को दर्शाता है। कुल उठान (लिफ्टिंग) का आंकड़ा 1,17,29,851.90 मीट्रिक टन है, जो अब तक खरीदी गई कुल फसल का 86 प्रतिशत बनता है। 

Advertisement

Latest

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार
उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की
प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टरज समिट: यूके की फर्म “3 एसोसिएट्स” की ओर से पंजाब में ₹1,407 करोड़ का निवेश
ग्लोबल नेटवर्क जापान कंपनी लिमिटेड ने ग्रीन एनर्जी को उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार के साथ सहयोग करने में रुचि दिखाई
गैंगस्टरों ते वार का 52वां दिन: पंजाब पुलिस ने 587 स्थानों पर की छापेमारी; 241 गिरफ्तार