पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने राजा वड़िंग मामले में जिला चुनाव अधिकारी- उपायुक्त तरन तारन को तलब किया

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने राजा वड़िंग मामले में जिला चुनाव अधिकारी- उपायुक्त तरन तारन को तलब किया

चंडीगढ़, 4 नवंबर:

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं लुधियाना से सांसद श्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा स्वर्गीय केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में रिटर्निंग अधिकारी, तरन तारन की रिपोर्ट को असंतोषजनक पाए जाने पर जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर, तरन तारन को 6 नवंबर 2025 को पेश होने के आदेश दिए हैं।

आयोग ने यह जानकारी भी जिला चुनाव अधिकारी से मांगी है कि आचार संहिता के अनुपालन हेतु राजा वड़िंग को जिले की सीमा से तड़ी पार क्यों नहीं किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि सहायक रिटर्निंग अधिकारी-कम-नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह द्वारा आज आयोग को प्रस्तुत की गई रिपोर्ट संतोषजनक नहीं पाई गई, जिसके चलते जिला चुनाव अधिकारी को तलब किया गया है।

यह भी उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को भी 6 नवंबर 2025 को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया जा चुका है। 

Advertisement

Latest

पंजाब सरकार नई और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध: बसंत गर्ग
पंजाब है निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल
प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन – 2026 के दौरान पंजाब प्लास्टिक और विशेष रसायन क्षेत्र में सतत विकास की संभावनाओं की खोज कर रहा है
'गैंगस्टरों ते वार'का 53वां दिन: पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर छापेमारी की; 186 गिरफ्तार
पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026—अस्पताल और स्वास्थ्य देखभाल: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने समावेशी स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए निजी अस्पतालों से न्यूनतम 20 प्रतिशत बेड रखने का आह्वान किया