पंजाब-हिमाचल पुलिस ने 3 महीने में पकड़े 346 तस्कर ,220 पर FIR

पंजाब-हिमाचल पुलिस ने 3 महीने में पकड़े 346 तस्कर ,220 पर FIR

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे "युद्ध नशों के विरुद्ध" अभियान के तहत रूपनगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। अब तक की गई सघन कार्रवाई में 346 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में नशा बरामद किया गया है।

खास बात यह है कि इस कार्रवाई में पंजाब और हिमाचल प्रदेश पुलिस मिलकर काम कर रही हैं।

एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि ‘ऑपरेशन सील’ के तहत दोनों राज्यों की पुलिस इंटर-स्टेट सीमाओं पर संयुक्त चेकिंग कर रही है। इसका मकसद राज्य की सीमाओं से हो रहे नशे के अवैध धंधे को जड़ से खत्म करना है।

उन्होंने कहा कि नशा तस्कर अक्सर एक राज्य से दूसरे राज्य में आसानी से नशा पहुंचाने के लिए सीमाओं का फायदा उठाते हैं। इसी को रोकने के लिए पुलिस ने सख्त निगरानी और चेकिंग तेज कर दी है।

220 एफआईआर हुई दर्ज

एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि 1 मार्च से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत रूपनगर जिले में 220 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 346 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से जो मादक पदार्थ बरामद हुए हैं।

अभी तक जब्त नशा-

285 किलो भुक्की
877 ग्राम अफीम
566 ग्राम चरस
15,275 नशे की गोलियां और कैप्सूल
352 नशीले इंजेक्शन
862 ग्राम हेरोइन
3 किलो 228 ग्राम नशीला पाउडर
430 ग्राम गांजा
₹2,56,835 की ड्रग मनी
118 नशा पीड़ित पहुंचाए नशा मुक्ति केंद्र

Read Also : पीएम मोदी ने क्यों ठुकराया था ट्रंप का न्योता? किया खुलासा

इसके अलावा नशा छुड़वाने की मुहिम के तहत पुलिस ने अब तक कुल 118 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल करवाया है, जिनमें से 83 को सरकारी केंद्रों में और 35 अन्य को विभिन्न संस्थानों में भर्ती कराया गया है।

fgf

पुलिस ने बताया कि हिमाचल पुलिस के सहयोग से इंटर-स्टेट नाकों पर पकड़े गए संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत साझा की जाती है जिससे असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है।

Related Posts

Advertisement

Latest

हम सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल नहीं कर रहे, हम नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर इसका सही इस्तेमाल कर रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा
41वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: डॉ. बलबीर सिंह द्वारा लोगों से नेत्रदान के नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा
'गैंगस्टरां ते वार' के 216वें दिन: पंजाब पुलिस ने 651 जगहों पर छापेमारी; 460 गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात, पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान