पंजाब के राज्यपाल ने पीपीएससी के दो अधिकारित सदस्यों को शपथ दिलवाई

पंजाब के राज्यपाल ने पीपीएससी के दो अधिकारित सदस्यों को शपथ दिलवाई

चंडीगढ़, 12 सितंबर:

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) के दो नए नियुक्त सदस्य को पद की शपथ दिलवाई।

यह उल्लेखनीय है कि राज्यपाल द्वारा आयोग के सदस्य के रूप में संजय गर्ग और सरबजीत सिंह धालीवाल को पद और संविधान के प्रति वफादारी की शपथ दिलाई गई।

मोगा निवासी संजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके हैं, जबकि मोहाली निवासी सरबजीत सिंह धालीवाल सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तौर पर सेवा निभा चुके हैं।

यहां पंजाब राजभवन में मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया।

इस शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और गुरमीत सिंह खुड्डियां, पीपीएससी के चेयरमैन मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) विनायक सैनी, नए नियुक्त सदस्यों के परिवारजन एवं शुभचिंतक उपस्थित थे। 

Advertisement

Latest

भारत निर्वाचन आयोग की महानिदेशक (आई.टी.) डॉ. सीमा खन्ना एवं पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका
रंगले पंजाब की स्थापना के लिए ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान अब जनसमर्थन से जन आंदोलन बन चुका है : धालीवाल
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
गैंगस्टरां ते वार का 138वां दिन: पंजाब पुलिस ने 541 स्थानों पर छापेमारी कर 281 लोगों को गिरफ्तार किया