सरकारी स्कूलों को हर पहलू में बेहतरीन सुविधाएं प्रदान कर रही है पंजाब सरकार: मोहिंदर भगत

सरकारी स्कूलों को हर पहलू में बेहतरीन सुविधाएं प्रदान कर रही है पंजाब सरकार: मोहिंदर भगत

जालंधर, 27 अप्रैल: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज राज्य सरकार की  'पंजाब शिक्षा क्रांति' पहल अधीन सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल आबादपुरा में 9.55 लाख रुपये की लागत से बने स्मार्ट क्लास-रूम का उद्घाटन करते कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को हर पहलू में बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है ताकि वे भविष्य में सफलता की ऊंचाइयों को छू सकें।

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के कारण आज सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को निजी स्कूलों के समान सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध करवाया है।

श्री भगत ने कहा कि पंजाब के सभी स्कूलों में साइंस लैब, आधुनिक कक्षाएं, खेल के मैदान, शानदार कमरे और फर्नीचर जैसी सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने ही शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस, विदेशों के प्रतिष्ठित संस्थानों से अध्यापकों को प्रशिक्षण दिलवाना, सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा प्रदान करना, बस सेवा, कैंपस मैनेजर, सुरक्षा गार्ड आदि जैसी पहल की है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा के मानक को और ऊंचा उठाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान शिक्षा बजट में वृद्धि की है।

बच्चों को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के लिए खेल क्षेत्र के लिए 979 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इसके अलावा, पंजाब के हर गांव में खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं ताकि युवाओं को खेलों और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रोत्साहित करके उन्हें नशों से बचाया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व सुधारों के कारण सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। श्री भगत ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों में पढ़ाना पसंद कर रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने स्कूल को विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में स्कूल को यदि कोई आवश्यकता हो तो उनके ध्यान में लाया जाए, उसे पूरा किया जाएगा।

स्कूलों में नशे के विरुद्ध जागरूकता पर जोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने अध्यापकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करें ताकि उन्हें इस बुराई का शिकार होने से बचाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखने के लिए भी प्रेरित करने को कहा।

इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कैबिनेट मंत्री ने स्कूल प्रिंसिपल सोनिया धवन को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया तथा अध्यापकों को भी सम्मानित किया।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री का स्कूल पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी गुरिंदरजीत कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी व अन्यों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर पंजाब शिक्षा क्रांति संयोजक संजीव भगत, आप नेता गुरनाम सिंह, ब्लॉक नोडल अधिकारी सुनीता सहोता, लेक्चरार प्रवीण बाला, गुरप्रीत सिंह, नीरजा, सरोज बाला, अंजू, सुधा, पुष्पा, चरणजीत, पूजा कौरा और परमजीत कौर के अलावा स्कूल का पूरा स्टाफ, विद्यार्थी और विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित थे।

Tags:

Advertisement

Latest

पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
अकाली दल का दोहरा चेहरा उजागर, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते उठाने वाले खुद अपराधियों के मददगार: बलतेज पन्नू
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार
किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान