पंजाब सरकार ने इराक में फंसे चार पंजाबी युवाओं की सुरक्षित वापसी के लिए सहायता की: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

पंजाब सरकार ने इराक में फंसे चार पंजाबी युवाओं की सुरक्षित वापसी के लिए सहायता की: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

चंडीगढ़, 7 अगस्त

पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला तब आया जब होशियारपुर जिले के चार पंजाबी युवाओं ने उनके व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से संपर्क किया। ये युवक पिछले लगभग छह महीनों से इराक में फंसे हुए थे। उनके साथ दुर्व्यवहार हो रहा था और उन्होंने अपनी सेहत और सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए भारत लौटने की इच्छा प्रकट की थी।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा पंजाबी युवाओं की सहायता के लिए आगे आए और उन्होंने भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री एस. जयशंकर और इराक स्थित भारतीय दूतावास से आग्रह किया कि इन चार भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि ये चारों भारतीय नागरिक — गुरप्रीत सिंह, अवतार सिंह, सुरजीत सिंह और अमरजीत सिंह — आज इराक से भारत लौट रहे हैं। 

Advertisement

Latest

विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार
किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पंजाब के सामाजिक-आर्थिक भविष्य की रक्षा के लिए जनगणना-2027 की स्व-गणना के दौरान पंजाबी को मातृभाषा के रूप में दर्ज करवाया जाए — मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 2010 के बाद बोर्ड परीक्षाओं में असफल रहे विद्यार्थियों को विशेष अवसर प्रदान करने के लिए पंजीकरण शुरू