पंजाब सरकार ने देश में शिक्षा के क्षेत्र में नई बुलंदियों को छुआ : ब्रम शंकर जिंपा

पंजाब सरकार ने देश में शिक्षा के क्षेत्र में नई बुलंदियों को छुआ : ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 30 सितंबर: विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने नजदीकी गांव आदमवाल स्थित सरकारी स्कूल में करवाए समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों के लिए आर.ओ., वाटर कूलर, स्कूल बैग और स्टेशनरी वितरित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने देश में शिक्षा के क्षेत्र में नई बुलंदियों को छुआ है।

स्कूली बच्चों को सामान वितरित करने के उपरांत संबोधित करते हुए विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति ने शिक्षा क्षेत्र को नई मजबूती प्रदान की है, जिसके सकारात्मक परिणाम बड़े स्तर पर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शिक्षा सुधारों को अमलीजामा पहनाने से पंजाब देश के शिक्षा के। नक़्शे पर अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा स्कूलों में बुनियादी ढांचा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने से सरकारी स्कूलों का स्तर और ऊंचा हुआ है तथा पंजाब के सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों को मात दे रहे हैं।

पंजाब सरकार द्वारा स्कूली शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा करते हुए विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शिता के चलते स्कूलों के प्रिंसिपलों को विदेशी देशों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व में बड़ा सुधार आएगा।

उन्होंने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ऊषा मार्टिन द्वारा अपने सी.एस.आर. फंड के माध्यम से 8 स्कूलों को वाटर कूलर और आर.ओ. उपलब्ध करवाए गए हैं, जबकि 20 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों को स्कूल बैग और स्टेशनरी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सामान स्कूलों के लिए लाभदायक साबित होगा।

इस अवसर पर मियांक मुरारी, अरूप दत्ता, एस.के. चड्ढा, गिरीश वालिया, सतिंदर वालिया, डॉ. मियांक के अलावा स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षक उपस्थित थे।