पंजाब के सभी शैक्षणिक संस्थान 7 सितंबर तक रहेंगे बंद: हरजोत बैंस

पंजाब के सभी शैक्षणिक संस्थान 7 सितंबर तक रहेंगे बंद: हरजोत बैंस

चंडीगढ़, 3 सितंबरः

पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य में भारी बारिश और बाढ़ की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने पूरे प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय तथा पॉलिटेक्निक संस्थानों समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों को 7 सितंबर, 2025 तक बंद रखने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। स. बैंस ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ के प्रभाव को कम करने और अपने नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी नागरिकों से स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं हिदायतों का पालन करने की अपील की और लोगों से सहयोग करने तथा अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतने की भी अपील की।
----------- 

Advertisement

Latest

पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित
पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए
पंजाबियों के प्रति भाजपा की नफ़रत जारी! दलेर मेहंदी का अपमान, दिलजीत दोसांझ का शो कैंसिल करना और दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ दुर्व्यवहार: कुलदीप सिंह धालीवाल
अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़