पीआरटीसी चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने धूरी में किया जोरदार चुनाव प्रचार, अमनदीप कौर के लिए मांगा समर्थन

पीआरटीसी चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने धूरी में किया जोरदार चुनाव प्रचार, अमनदीप कौर के लिए मांगा समर्थन

धूरी, 23 मई:
 
पीआरटीसी के चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने आज धूरी के वार्ड नंबर 9 में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अमनदीप कौर के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे अमनदीप कौर को भारी बहुमत से विजयी बनाकर नगर काउंसिल में भेजें।
 
जनसभा को संबोधित करते हुए हरपाल जुनेजा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब ने बीते वर्षों में उल्लेखनीय और चहुंमुखी विकास देखा है। उन्होंने कहा कि इसी विकास कार्यों के आधार पर आम आदमी पार्टी नगर काउंसिल चुनावों में जनता से समर्थन मांग रही है।
 
उन्होंने आगे कहा कि धूरी शहर में पिछले चार वर्षों के दौरान हुए विकास कार्य जनता के सामने हैं और आगामी तीन महीनों में शेष कार्य पूर्ण होने के बाद धूरी को राज्य के एक मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।
 
चुनाव प्रचार के दौरान धूरी हलके के मीडिया कोऑर्डिनेटर मन्नू शर्मा बेनड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, वार्ड नंबर 9 के रामगढ़िया परिवार ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अमनदीप कौर के समर्थन में खुलकर अपना समर्थन व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वह बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगी।
 
इस अवसर पर बलविंदर सिंह बिल्लू, रणधीर सिंह धीरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।