माता हरपाल कौर ने स्व. नेहा के परिवार से दुख साझा किया
By NIRPAKH POST
On
धूरी, 27 अगस्त:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की माता जी माता हरपाल कौर ने आज स्वर्गीय नेहा के परिवार से मुलाकात कर इस दुखद घड़ी में उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार का दुख साझा किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत करते हुए कहा कि नेहा की असामयिक मृत्यु बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली घटना है।
माता हरपाल कौर ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में वह और पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परमात्मा से परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की अरदास की।
उन्होंने कहा कि नेहा के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और मामले में कानून के अनुसार बनती कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की धूरी की समूची लीडरशिप मौजूद रही।


