विधायक जिंपा ने गांव बूथगढ़ में 38 लाख रुपए की लागत से बने खेल मैदान का किया उद्घाटन

विधायक जिंपा ने गांव बूथगढ़ में 38 लाख रुपए की लागत से बने खेल मैदान का किया उद्घाटन

होशियारपुर, 27 अगस्त: विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने गांव बूथगढ़ में 38 लाख रुपए की लागत से तैयार किए गए खेल मैदान का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गांवों में आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि युवा अपनी प्रतिभा को निखारकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकें।

विधायक जिंपा ने कहा कि खेल मैदान केवल खेल गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में खेल गतिविधियों में भाग लें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का लाभ गांवों के बच्चों और युवाओं तक पहुंच रहा है। उन्होंने गांववासियों को नए खेल मैदान की बधाई देते हुए इसके उचित रखरखाव और अधिकतम उपयोग की अपील की।

इस अवसर पर सरपंच सतनाम सिंह बूथगढ़, सरपंच सरबजीत कौर, अमनदीप कौर, मुकेश कुमार ब्लॉक समिति सदस्य, ब्लॉक प्रधान दलजीत सिंह, पवन शर्मा, सरपंच करनैल सिंह, सरपंच हरप्रीत कौर महिलांवाली और सरपंच सुरजीत पाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।