विधायक डॉ अजय गुप्ता ने चार वार्डो में विकास कार्यों के किए उद्घाटन

 विधायक डॉ अजय गुप्ता ने चार वार्डो में विकास कार्यों के किए उद्घाटन

 अमृतसर,10 मई 2026 : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने हल्के की चार वार्डो में विकास कार्यों के उद्घाटन किए। विधायक डॉ गुप्ता ने वार्ड नंबर 53 मंदिर रविदास इंदिरा कॉलोनी,वार्ड नंबर 55 गली गोकुल चंद , गली खाई वाली,वार्ड नंबर 56 गली गोसैया , गली भाइया , गली शेखा वाली और वार्ड नंबर 57 गली मावा वाली , गन्दी गली को बनवाने के विकास कार्य शुरू करवाए। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत विकास करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा हल्के का कोई भी क्षेत्र विकास से अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी गलियों में पहले सीवरेज व्यवस्था ठीक करवाई गई और अब गलियों को सीसी फ्लोरिंग से पक्का बनवाया जा रहा है। उन्होंने कहा की गलियों का निर्माण कार्य शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह पाया जा रहा है।
 विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र की सभी 14 वार्डो में विकास कार्य करवाने कि पहले से ही मंजूरी ले ली गई है। अब प्रतिदिन सभी वार्डों में विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की सरकार है। पंजाब सरकार द्वारा लोगों को दी जा रही सहूलतो को लोगों तक पहुंचया जा रहा है।
 विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं की बसें धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए लगातार रवाना की जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया
कि पंजाब सरकार की 'मां-बेटी सत्कार योजना' शुरू होने जा रही है, जिससे महिलाओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान करवाते हैं। उनका उद्देश्य केवल विकास कार्य करना नहीं, बल्कि हर घर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या को
अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जल्द से जल्द हल किया
जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद विक्की दत्ता, ब्लॉक इंचार्ज ऋषि कपूर, ब्लॉक इंचार्ज साजन प्रजापति, सुदेश कुमार, रितु महाजन, चिराग कुमार, राहुल सेठी, चरणजीत चन्नी, भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।