मान सरकार बुज़ुर्गों की भलाई के लिए वचनबद्ध – अगस्त 2025 तक 2055 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन जारी: डॉ. बलजीत कौर

मान सरकार बुज़ुर्गों की भलाई के लिए वचनबद्ध – अगस्त 2025 तक 2055 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन जारी: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़, 01 अक्टूबर:

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के बुज़ुर्ग नागरिकों की भलाई के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत, वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत अगस्त 2025 तक 2055.05 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान 23.09 लाख बुज़ुर्ग लाभार्थियों ने योजना का लाभ प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए राज्य सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन के लिए 4100 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया गया है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा, "मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बुज़ुर्गों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। हमारा उद्देश्य स्पष्ट है – 'हमारे बुज़ुर्ग हमारा मान हैं' और उनकी पेंशन में किसी भी प्रकार की देरी या रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बुज़ुर्गों की पेंशन निर्धारित समयानुसार जमा होनी चाहिए। पेंशन जारी करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे उसका पद कितना भी ऊँचा क्यों न हो।

डॉ. कौर ने आगे कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाएं बुज़ुर्गों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा का आधार हैं और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर एक हकदार तक यह सुविधा बिना किसी रुकावट के पहुँच सके। 

Advertisement

Latest

नंदीश बंसल ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2026’ में ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक
गैंगस्टरां ते वार का 276वां दिन: पंजाब पुलिस ने 468 ठिकानों पर की छापेमारी; 181 काबू
14 हज़ार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 80 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया-भगवंत सिंह मान
पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल
भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की