धान की लिफ्टिंग 150 लाख मीट्रिक टन के पार हुई

धान की लिफ्टिंग 150 लाख मीट्रिक टन के पार हुई

चंडीगढ़, 18 नवंबर:

राज्य में हाल ही में आई बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों के बावजूद, पंजाब की मंडियों में सुचारू और उचित बुनियादी ढाँचे के कारण धान की लिफ्टिंग का आंकड़ा 150 लाख मीट्रिक टन को पार कर गया है।

इससे पहले, धान की आमद और खरीद दोनों ही 150 लाख मीट्रिक टन के आंकड़े को पार कर चुके थे।

धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने में कोई कसर न छोड़ते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब सरकार की सक्रिय पहल के चलते 17 नवंबर तक 11 लाख से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ मिल चुका है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की अगुवाई में खरीद, लिफ्टिंग और भुगतान पूरी रफ़्तार से जारी है। अब तक 96,920 किसानों को एमएसपी का लाभ मिलने के साथ पटियाला जिला सबसे आगे है।

उल्लेखनीय है कि 17 नवंबर की शाम तक राज्यभर की मंडियों में कुल 1,56,44,022.7 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है। इनमें से 1,56,30,983.39 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है, जो 99 प्रतिशत बनता है। कुल लिफ्टिंग का आंकड़ा 1,50,24,082.31 मीट्रिक टन है, जो अब तक खरीदी गई कुल फसल का 96 प्रतिशत है। भुगतान के संबंध में, किसानों को 36,000 करोड़ रुपये से अधिक की अदायगी की जा चुकी है। 

Advertisement

Latest

केंद्र की असफल विदेश नीति पर पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश; प्रस्ताव पर कल होगी विस्तृत सहित चर्चा - पंजाब में बढ़ रही बेचैनी के बीच सदन ने गहराते एलपीजी संकट पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया
मोहाली की महिला को सेहत योजना के तहत समय पर दिल का इलाज, ₹4 लाख के खर्च से बचाव
केंद्र की असफल विदेश नीति के कारण देश में खड़ा हुआ ऊर्जा संकट: हरजोत सिंह बैंस
पंजाब का बजट हर वर्ग की भलाई और सर्वपक्षीय विकास सुनिश्चित करेगा: मोहिंदर भगत
अरविंद केजरीवाल के बयान के अनुसार माइनिंग सुधारों और पोटाश की खोज से पंजाब 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की आय उत्पन्न कर सकता है: बरिंदर कुमार गोयल