भारतीय वायुसेना भर्ती रैली के चौथे दिन: पंजाब के विभिन्न जिलों से 3500 उम्मीदवारों ने लिया हिस्सा

भारतीय वायुसेना भर्ती रैली के चौथे दिन: पंजाब के विभिन्न जिलों से 3500 उम्मीदवारों ने लिया हिस्सा

जालंधर, 30 अगस्त: भारतीय वायुसेना की भर्ती रैली के चौथे दिन पंजाब के विभिन्न जिलों से लगभग 3500 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। 

जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो की डिप्टी डायरेक्टर नीलम महे  ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि स्थानीय सरकारी आर्ट्स और स्पोर्ट्स कॉलेज में जिला प्रशासन के सहयोग से भारतीय वायुसेना की भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भर्ती रैली का चौथा दिन था, जो विशेष रूप से पंजाब के उम्मीदवारों के लिए था, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 3500 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। 

डी.सी.पी. नरेश कुमार डोगरा और एस.डी.एम. आदमपुर विवेक कुमार मोदी (अतिरिक्त प्रभार अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, ग्रामीण विकास) ने रैली का विशेष रूप से दौरा किया। 

डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि आज की रैली में दौड़ में सफल रहे लगभग 2500 उम्मीदवार कल लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। 

Related Posts

Advertisement

Latest

मज़दूर हमारे विकास की नींव, अमन अरोड़ा ने मई-दिवस पर मेहनतकशों की मेहनत को किया सलाम
विभिन्न राज्यों में ईडी और सीबीआई के छापों के जरिए डराकर चुनी हुई सरकारों को कमजोर कर रही है भाजपा: हरपाल सिंह चीमा
डायलिसिस के 1 लाख सत्र पूरे, ₹16.5 करोड़ का ख़र्च कवर: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ किडनी मरीज़ों के लिए बनी जीवनरेखा
चुनाव के बाद मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमतों में 994 रुपये की बढ़ोतरी मज़दूरों पर सीधा हमला है, भाजपा ने चुनाव खत्म होने तक अपने इरादे छिपाए रखे: हरपाल सिंह चीमा
कांग्रेस ने अपनी घटिया मानसिकता का किया प्रदर्शन, भाजपा और अकाली दल का असली चेहरा बेनकाब: हरपाल सिंह चीमा