#Draft: Add Your Title

#Draft: Add Your Title

*चंडीगढ़, 7 मार्च:*

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा आयोजित संपत्तियों की ई-नीलामी, जो शुक्रवार देर रात समाप्त हुई, को निवेशकों से भरपूर उत्साह मिला है। इस ई-नीलामी से गमाडा को कुल 3136.97 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह ई-नीलामी 14 जनवरी, 2026 को शुरू हुई थी।

ई-नीलामी के लिए प्रस्तुत की गई कुल 42 संपत्तियों में से 37 संपत्तियों की सफ़ल बोली लगी। आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने इसे बड़ी सफ़लता बताते हुए कहा कि लगभग 90 प्रतिशत संपत्तियों के लिए बोली प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि 2018.84 करोड़ रुपये की आरक्षित कीमत वाली इन साइटों को 3136.97 करोड़ रुपये में बेचा गया, जो एक ही ई-नीलामी में गमाडा द्वारा अब तक प्राप्त किया गया सबसे अधिक राजस्व है।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने ई-नीलामी की इस सफ़लता का श्रेय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की निवेशक-पक्षीय नीतियों को देते हुए कहा कि लगातार सफ़ल ई-नीलामियों के कारण राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। उन्होंने कहा कि संपत्तियों की कीमतों को यथार्थवादी बनाना और बाज़ार के अनुसार मूल्य निर्धारण करना भी इस नीलामी को अच्छा उत्साह मिलने का एक प्रमुख कारण रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नीलामी से प्राप्त राजस्व को विकास प्राधिकरण अपने अधिकार क्षेत्र में विकास कार्यों के नए मानक स्थापित करने के लिए ख़र्च करेगा। 

Advertisement

Latest

नंदीश बंसल ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2026’ में ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक
गैंगस्टरां ते वार का 276वां दिन: पंजाब पुलिस ने 468 ठिकानों पर की छापेमारी; 181 काबू
14 हज़ार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 80 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया-भगवंत सिंह मान
पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल
भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की