वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कॉर्पाेरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी की महत्ता पर ज़ोर

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कॉर्पाेरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी की महत्ता पर ज़ोर

चंडीगढ़, 2 दिसंबर

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज कॉर्पाेरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी (सीएसआर) की महत्ता पर ज़ोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कॉर्पाेरेट इकाई को समाज पर अपने प्रभाव के प्रति पूरी तरह जवाबदेह होने के लिए सीएसआर गतिविधियां करनी चाहिए। वित्त मंत्री ने यह टिप्पणी कैपिटल स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक से ‘मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फ़ंड’ के लिए औपचारिक रूप से योगदान प्राप्त करते समय की।

फंड में योगदान के रूप में कैपिटल स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ सर्वजीत सिंह समरा द्वारा 31 लाख रुपये का चेक वित्त मंत्री को सौंपा गया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बैंक द्वारा खुले दिल से फंड में योगदान देने की पहल और सामाजिक ज़िम्मेदारी के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता की सराहना की।

इस फंड के प्रमुख उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फ़ंड’ में दिए जाने वाले योगदान का उपयोग विशेष रूप से उन परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए किया जा रहा है, जिन्होंने इस वर्ष भयंकर बाढ़ की मार झेली है। उन्होंने कहा कि कैपिटल स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक का यह महत्वपूर्ण योगदान इन परिवारों के लिए जारी राहत और पुनर्वास प्रयासों में प्रत्यक्ष रूप से सहायक होगा।
------ 

Advertisement

Latest

बादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया, निजि एजेंडे के लिए सिख संस्थाओं का प्रयोग किया: बलतेज पन्नू
5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियान
एशियाई हॉकी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया
गुरमीत सिंह खुड्डियां ने गुरदासपुर के खेतों में पराली की गांठें बनाकर पंजाब के किसानों से पराली न जलाने की अपील की
गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 244वां दिन: पंजाब पुलिस ने 559 स्थानों पर छापेमारी की; 333 व्यक्ति काबू