स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए : मोहिंदर भगत

स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए : मोहिंदर भगत

चंडीगढ़, 12 नवंबर :

पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज स्वतंत्रता सेनानी कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान स्वतंत्रता सेनानी कल्याण विभाग की विशेष मुख्य सचिव श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तव ने मंत्री को स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों की भलाई से संबंधित विभिन्न मुद्दों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के कल्याण और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए तथा उनसे संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री ने अधिकारियों को बैठक के दौरान विचार-विमर्श किए गए मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों को सरकार की ओर से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं एवं लाभों का फायदा उठाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

Advertisement

Latest

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस
आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की 'साइकिल यात्रा' को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब
मान सरकार के कार्यकाल में वैश्विक कंपनियों का पंजाब पर बढ़ा भरोसा, 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त; 6.63 लाख रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना: अमन अरोड़ा
स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए : मोहिंदर भगत
राज्य चुनाव आयोग पंजाब द्वारा नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों और नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों के सदस्यों के पुनः चुनाव करवाने के लिए कार्यक्रम घोषित