डिप्टी कमिश्नर ने हाईवे प्रोजेक्ट की प्रगति का लिया जायजा

डिप्टी कमिश्नर ने हाईवे प्रोजेक्ट की प्रगति का लिया जायजा

जालंधर, 6 दिसंबर : डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने आज जालंधर जिले में चल रही प्रमुख हाईवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जिनमें दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे, अमृतसर-बठिंडा प्रोजेक्ट और फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे आदि शामिल है। इन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए डा.अग्रवाल ने पहले से ही अधिग्रहित की गई भूमि के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एन.एच.ए.आई.) के पक्ष में लंबित इंतकालों के शीघ्र निपटारे की आवश्यकता पर बल दिया।

 

उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित इंतकालों के संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने और बुनियादी ढांचे से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के लिए इनका शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चल रही हाईवे परियोजनाओं को जिले के आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर बताते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बेहतर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए समन्वित, अंतर-विभागीय प्रयासों पर जोर दिया।

 

डा. अग्रवाल ने एन.एच.ए.आई. अधिकारियों को जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर उचित सफाई, कार्यशील लाइटें, पुलिस टीमों की तैनाती और सुचारु ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एन.आई.टी.) की लोकेशन दर्शाने वाले साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए ताकि इस प्रमुख संस्थान में आने वाले छात्रों और अभिभावकों को सुविधा मिल सके।

 

 

बैठक के दौरान पी.ए.पी. फ्लाईओवर पर अतिरिक्त रैंप के निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ बारिश के पानी की निकासी, गड्ढों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के चल रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डा. अग्रवाल ने विशेष रूप से आने वाले कोहरे के मौसम को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों को यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाने के महत्व पर जोर दिया। 

Advertisement

Latest

पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित
पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए
पंजाबियों के प्रति भाजपा की नफ़रत जारी! दलेर मेहंदी का अपमान, दिलजीत दोसांझ का शो कैंसिल करना और दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ दुर्व्यवहार: कुलदीप सिंह धालीवाल
अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़