कैबिनेट मंत्री डॉ. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

कैबिनेट मंत्री डॉ. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

अमृतसर, 24 नवंबर:

 

गांव जलाल में आवारा कुत्तों के हमले के कारण 8 वर्षीय मासूम बच्चे रणजीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह की दर्दनाक मौत पर परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए आज कैबिनेट मंत्री डॉ. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।

 

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की ओर से पीड़ित परिवार की मदद के लिए भेजी गई 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक परिवार को सौंपा। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।

 

डॉ. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मासूम बच्चे की असमय मृत्यु बेहद दुखद है और इस अपूरणीय क्षति को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

 

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की। 

Advertisement

Latest

कैबिनेट मंत्री डॉ. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने तीन कर्मचारी यूनियनों और नंबरदार यूनियन के साथ की बैठकें; विभागों को आउटसोर्स कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
हुनर पंजाब’ पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी कंपनियों ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, महज 47 दिनों में 200 से अधिक आवेदन प्राप्त
अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद