युद्ध नशों विरुद्ध का 139वां दिन: 8.6 किलो हेरोइन सहित 125 नशा तस्कर काबू

युद्ध नशों विरुद्ध का 139वां दिन: 8.6 किलो हेरोइन सहित 125 नशा तस्कर काबू


चंडीगढ़, 18 जुलाई


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए शुरु की मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 139वें दिन पंजाब पुलिस ने 125 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से 8.6 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफ़ीम, 151 किलो भुक्की और 11,980 रुपए की ड्रग मनी बरामद की। इससे सिर्फ़ 139 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 22,533 हो गई है।

यह कार्यवाही डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय की गई।

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिशनरों और सीनियर पुलिस सुपरडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है।

इस सम्बन्धी विवरण सांझे करते हुये विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 81 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1300 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 423 स्थानों पर छापेमारी की, जिस दौरान राज्य भर में 81 एफआईआरज़ दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 493 शक्की व्यक्तियों की चैकिंग भी की।

स्पैशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति-इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवेन्शन (ईडीपी) - लागू करने से पंजाब पुलिस ने ’नशा छुड़ाने’ के हिस्से के तौर पर आज 83 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है। 

Advertisement

Latest

बिस्त दोआब नहरी नेटवर्क के तहत वर्ष 2025-26 में सिंचाई क्षेत्र में 167% वृद्धि, 1.10 लाख एकड़ अतिरिक्त रकबा सिंचाई के दायरे में आया
आप' मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित, भाजपा सांसदों की तरह सुरक्षा की मांग
आप' ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुए हमले की निंदा की, भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, भगवंत मान सरकार राज्य में खादों की कोई कमी नहीं आने देगी
नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के सपने टूटे, केंद्र की नाकामी और विद्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान