युद्ध नशे के विरुद्ध: इंद्रा कॉलोनी में अनधिकृत निर्माण ध्वस्त किया

युद्ध नशे के विरुद्ध: इंद्रा कॉलोनी में अनधिकृत निर्माण ध्वस्त किया

जालंधर, 10 अक्तूबर: पंजाब सरकार की नशा विरोधी पहल 'युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत निर्णायक कार्रवाई करते हुए जालंधर नगर निगम ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से आज इंद्रा कॉलोनी क्षेत्र में एक कुख्यात नशा तस्कर से संबंधित अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया ।

 

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुकेश राम उर्फ धोनी, निवासी इंद्रा कॉलोनी, जलंधर, जो एक कुख्यात नशा तस्कर है, के अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त किया गया है। आरोपी मुकेश राम के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर 1 और थाना डिवीजन नंबर 2 में कुल 9 मामले दर्ज है। इनमें से तीन मामलों में उसे सजा भी हो चुकी है।

 

उन्होंने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की नशे के नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए नागरिकों से सरकार द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 के माध्यम से नशे से संबंधित जानकारी साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

 

शहरवासियों ने कमिश्नरेट पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने ऐसी कार्रवाइयों को पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। 

Advertisement

Latest

पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित
पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए
पंजाबियों के प्रति भाजपा की नफ़रत जारी! दलेर मेहंदी का अपमान, दिलजीत दोसांझ का शो कैंसिल करना और दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ दुर्व्यवहार: कुलदीप सिंह धालीवाल
अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़