कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा लगातार दूसरे दिन कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें

कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा लगातार दूसरे दिन कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें

चंडीगढ़, 25 अप्रैल
पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की सहभागिता वाली कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा आज लगातार दूसरे दिन कर्मचारी यूनियनों के साथ उनकी जायज मांगों और मुद्दों के समाधान के लिए सिलसिलेवार बैठकें की गईं।

वित्त मंत्री कार्यालय में हुई इन बैठकों के दौरान पंजाब मुलाजम और पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट, एसोसिएट प्री-प्राइमरी टीचर्स यूनियन, कंप्यूटर टीचर्स संघर्ष कमेटी और ‘10 साल की सेवा पूरी कर चुके अध्यापकों की यूनियन’ के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगें और मुद्दे पेश किए। कैबिनेट मंत्रियों ने संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया और यूनियन नेताओं को उनकी मांगों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी।

कैबिनेट सब-कमेटी ने यूनियन नेताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों पर कार्रवाई पहले से ही चल रही है, और कार्मिक, वित्त तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मिलकर इन संबंध में योग्य समाधान ढूंढने के लिए काम कर रहे हैं। सब-कमेटी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि वे अपने विभागों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अहम मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई को प्राथमिकता दें।

आज की बैठकों के दौरान पंजाब मुलाजम और पेंशनर्स सांझा फ्रंट की ओर से जर्मनजीत सिंह, सविंदरपाल सिंह, रंजीत सिंह, गगनदीप सिंह भुल्लर, सुखदेव सिंह सैनी और बाज सिंह खैरा, एसोसिएट प्री-प्राइमरी अध्यापक यूनियन की ओर से हरप्रीत कौर, दर्शन सिंह और दविंदर सिंह, कंप्यूटर अध्यापक संघर्ष कमेटी की ओर से हरजीत सिंह संधू, हरप्रीत सिंह और ‘10 साल की सर्विस पूरी कर चुके अध्यापक यूनियन’ की ओर से जसपाल सिंह, गौरव, ममता रानी और सुरजीत कौर तथा उनके यूनियन साथी हाजिर थे।

Tags:

Advertisement

Latest

पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच दुबई से लौटे लोगों ने पंजाब सरकार का जताया आभार, कहा परिवार के सदस्यों जैसा महसूस कराया
मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए भगवंत सिंह मान सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की, 24x7 हेल्पलाइन स्थापित
बागवानी फसलों को प्रफुल्लित करने के लिए हर कदम उठा रही है सरकार, कोई भी किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे: मोहिंदर भगत द्वारा अधिकारियों को निर्देश
पंजाब ने भोजन पदार्थों की जांच के लिए व्यापक राज्यव्यापी मुहिम शुरू की; स्वास्थ्य मंत्री ने मानक भोजन पदार्थों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
सात नए मेडिकल कॉलेजों के साथ उन्नत स्वास्थ्य देखभाल ढांचे का साक्षी बनेगा पंजाब