जिला फाजिल्का के सभी स्कूलों में मनाया गया शिक्षा का महा जश्न।
पंजाब सरकार, शिक्षा विभाग व एससीईआरटी पंजाब द्वारा जारी दिशा निर्देशों और जिला शिक्षा अधिकारी अजय शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज जिला फाजिल्का के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षा का महा जश्न मनाया गया। शिक्षा विभाग द्वारा सभी विद्यार्थियों के माता-पिता को अपील की गई थी कि वो अपने बच्चों के स्कूल में मेगा पी.टी.एम. (अभिभावक-शिक्षक मिलनी) और पेरेंट्स वर्कशॉप में अवश्य शामिल होंए। आज जिला फाजिल्का के सभी सरकारी स्कूलों में बहुत बड़ी गिनती में पेरेंट्स पी.टी.एम. में अध्यापकों से आकर मिले और उन्होंने जानकारी ली कि उनका बच्चा कैसे पढ़ रहा है और उसे कहाँ मदद की ज़रूरत है। इस वर्कशॉप में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान अपने बच्चे की पढ़ाई जारी रखने के आसान तरीके भी जाने। बच्चों के पैरंट्स ने अध्यापकों से मिलकर अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के बारे में चर्चा की। स्कूल ऑफ़ एमीनैंस, फाजिल्का के प्रिंसिपल हरी चंद कंबोज, वाइस प्रिंसिपल जोगिंदर लाल और स्कूल मीडिया इंचार्ज लैक्चरार संदीप अनेजा से संपर्क करके उनसे इस मेगा अभिभावक-शिक्षक मिलनी और वर्कशॉप के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि स्कूल ऑफ़ एमीनैंस, फाजिल्का में आज बेहद सफल मेगा पी.टी.एम. व शिक्षा का महा जश्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में आठवीं, 10वीं व 12वीं में स्ट्रीम वाइज बोर्ड परीक्षाओं में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के हस्ताक्षर किए हुए सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। स्कूल में पढ़ने वाले अस्सी प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों के मां-बाप स्कूल में अध्यापकों से आकर मिले ल उनके साथ विद्यार्थियों के सर्व पक्षीय विकास, बिजनेस ब्लास्टर प्रोग्राम, करियर गाइडेंस, विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रिंसिपल हरी चंद कंबोज ने कहा कि अध्यापकों और बच्चों के बीच एक बहुत ही गहरा और सच्चा रिश्ता होता है। अध्यापकों के सही मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों के जीवन और कैरियर को एक नई दिशा मिलती है। उन्होंने पेरेंट्स को कहा के अपने बच्चों को एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें। आज की इस मेगा अभिभावक-शिक्षक मिलनी और वर्कशॉप में सभी पेरेंट्स के लिए सभी स्कूलों में मीठे शरबत की छबील लगाई गई थी और चाय व बिस्किट का विशेष रूप से प्रबंध किया गया था। स्कूल में इस मेगा पी.टी.एम. के आयोजन में लैक्चरार धर्मेंद्र गुप्ता, राजेश तनेजा, राकेश जुनेजा, गौरव कुमार, विकास छाबड़ा, दविंदर सिंह मान, विजय गुप्ता, अजय गुप्ता, अशोक धमीजा, सुरेंद्र कंबोज और अन्य सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा सहयोग दिया गया।


