गैंगस्टरों ते वार का 76वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 322 स्थानों पर छापेमारी; 133 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 76वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 322 स्थानों पर छापेमारी; 133 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 6 अप्रैल:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक “गैंगस्टरों ते वार” मुहिम के 76वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 322 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने की एक निर्णायक मुहिम है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

76वें दिन पुलिस टीमों ने 133 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 19,248 हो गई है।

इसके अलावा 43 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 46 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 2 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को 401वें दिन भी जारी रखते हुए आज 101 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 265 ग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम अफीम, 581 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 10.54 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
इसके साथ ही मात्र 401 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 57,321 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 17 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया। 

Related Posts

Advertisement

Latest

नशीले पदार्थों के तस्कर कोर्ट में क्यों हार रहे हैं: पंजाब के उस पुलिसिंग मॉडल की अंदर की कहानी, जो नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में भारत में सबसे ज़्यादा सज़ा दिलाने की दर (Conviction Rate) दे रहा है
पंजाब के परिवहन क्षेत्र के विकास को और तेज किया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पी.आर.टी.सी. फ्लीट में 250 नई बसों को दिखाई हरी झंडी
गैंगस्टरों ते वार का 76वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 322 स्थानों पर छापेमारी; 133 गिरफ्तार
अकालियों ने पंजाब को लूटने की आदत नहीं छोड़ी; रैली में बिजली चोरी करते पकड़े गए अकाली नेता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
कभी घाटे में चल रहा बिजली विभाग पिछले 4 वर्षों से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देकर भी मुनाफा कमा रहा है: भगवंत सिंह मान