गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 302वां दिन: पंजाब पुलिस ने 546 ठिकानों पर की छापेमारी; 204 काबू
By NIRPAKH POST
On
चंडीगढ़, 18 नवंबर:
‘गैंगस्टरां ते वार ’ अभियान के 302वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 546 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान की शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के समन्वय से पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चला रही हैं।
अभियान के 302वें दिन पुलिस टीमों ने 204 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से पांच हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 85,084 हो गई है।
इसके अलावा, 181 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
आम लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों एवं गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराधों या आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी साझा कर सकते हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 627वें दिन भी जारी रखा। आज 106 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 13.3 किलोग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम अफीम, 1,530 नशीली गोलियां और 13,250 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही 627 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 93,651 तक पहुंच गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 21 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया।

----------