गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 240वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 526 स्थानों पर छापेमारी; 265 व्यक्ति काबू

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 240वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 526 स्थानों पर छापेमारी; 265 व्यक्ति काबू

चंडीगढ़, 17 सितंबर:

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 240वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित और मैप किए गए 526 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के समन्वय से राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

240वें दिन पुलिस टीमों ने 265 व्यक्तियों को तीन हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 71,522 हो गई है।

इसके अलावा 196 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान नौ भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ को 565वें दिन भी जारी रखा, जिसके तहत आज 109 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 465 ग्राम हेरोइन, 180 किलोग्राम भुक्की, 492 नशीली गोलियां तथा 12,200 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही, केवल 565 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 78,018 तक पहुंच गई है। नशा छुड़ाने के अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 19 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए राजी किया है। 

Advertisement

Latest

भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नू
आप" की नवगठित पीएसी की बैठक में पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव जीतने पर हुआ मंथन - मनीष सिसोदिया
मानसिक स्वास्थ्य भी स्वास्थ्य देखभाल का महत्वपूर्ण हिस्सा : पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना में न्यूरोटिक और तनाव-संबंधी समस्याओं का इलाज शामिल
भगवंत मान सरकार द्वारा स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 गैर-सरकारी सदस्य नामित, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी और मजबूती
डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में कानूनी विवादों में फंसे बच्चों को हुनरमंद बनाने की दिशा में पंजाब सरकार की अहम पहल