गैंगस्टरां ते वार" का 228वां दिन: पंजाब पुलिस ने 584 छापेमारी की; 250 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार

चंडीगढ़, 5 सितंबर:

'गैंगस्टरां ते वार' अभियान के 228वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 584 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि 'गैंगस्टरां ते वार' - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

228वें दिन, पुलिस टीमों ने 250 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 68,115 गिरफ्तारियां हुई हैं।

इसके अलावा 232 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान नौ फरार अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

लोग, एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' 553वें दिन भी जारी रखा है, जिसमें आज 76 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 967 ग्राम हेरोइन, 300 ग्राम अफीम, 7361 नशीली गोलियां और 2650 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ केवल 553 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 77,183 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 16 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।
------- 

Advertisement

Latest

पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित
पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए
पंजाबियों के प्रति भाजपा की नफ़रत जारी! दलेर मेहंदी का अपमान, दिलजीत दोसांझ का शो कैंसिल करना और दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ दुर्व्यवहार: कुलदीप सिंह धालीवाल
अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी: अमन अरोड़ा
देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़