गैंगस्टरां ते वार का 199वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 731 ठिकानों पर छापेमारी; 429 गिरफ्तार
चंडीगढ़, 7 अगस्तः
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 199वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 731 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस निदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।
199वें दिन, पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 429 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियाँ 57,767 हो गईं।
इसके अलावा 281 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 14 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ 524वें दिन भी जारी रखते हुए आज 94 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 23.5 किलो हेरोइन, 970 ग्राम आईसीई, 11 किलो भुक्की, 370 नशीली गोलियाँ और 8950 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 524 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 75,496 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज आठ व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।


