गैंगस्टरों ते वार का 153वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 579 स्थानों पर छापेमारी; 337 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 153वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 579 स्थानों पर छापेमारी; 337 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 22 जून:

राज्य में चलाए जा रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 153वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 579 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 153वें दिन पुलिस टीमों ने तीन हथियारों सहित 337 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 39,420 हो गई है।

इसके अतिरिक्त, 103 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने तीन भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के संबंध में सूचना दे सकते हैं और अपराध और अपराधिक गतिविधियों सम्बन्धी सूचना भी दी जा सकती है।  

Advertisement

Latest

पंजाब की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल
भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों को 'आप' द्वारा दी गई 100% गारंटियां पूरी कीं; 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' के तहत 1 जुलाई से महिलाओं को मिलेंगी 3 किस्तें: बलतेज पन्नू
अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान 'एक शाम भगवान शिव के नाम' कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ होंगे शामिल
पैदल चलने के अधिकार संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला संसद में मीत हेयर द्वारा उठाए गए मुद्दों की पुष्टि का प्रमाण
गैंगस्टरों ते वार का 153वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 579 स्थानों पर छापेमारी; 337 गिरफ्तार