’युद्ध नशों विरुद्ध’ के 101वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 152 नशा तस्कर गिरफ़्तार; 1.6 किलो हेरोइन, 3.5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद

’युद्ध नशों विरुद्ध’ के 101वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 152 नशा तस्कर गिरफ़्तार; 1.6 किलो हेरोइन, 3.5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद

चंडीगढ़, 10 जून

राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरु किये गए ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ के 101वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 152 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 1.6 किलो हेरोइन और 3.56 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इससे सिर्फ़ 101 दिनों के अंदर गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 16,886 हो गई है।

यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया।

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और एस. एस. पीज़ को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए हैं। पंजाब सरकार की तरफ से नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।

आपरेशन के विवरण देते हुये स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 98 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की शमूलियत वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 519 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 114 ऐफआईआरज़ दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 564 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की।

स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इनफोरसमैंट, डी- एडिकशन और प्रीवैंशन ( ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के तौर पर 92 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।images (6)

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
अकाली दल का दोहरा चेहरा उजागर, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते उठाने वाले खुद अपराधियों के मददगार: बलतेज पन्नू
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार
किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान