वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय बजट 2025 से राज्य के लिए इंसाफ की जताई उम्मीद

''हमें उम्मीद है, इस बार राज्य के साथ न्याय होगा

 वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय बजट 2025 से राज्य के लिए इंसाफ की जताई उम्मीद

पंजाब के वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने केंद्रीय बजट 2025 से राज्य के लिए इंसाफ की उम्मीद जताई है। वित्तमंत्री चीमा ने कहा- ''हमें उम्मीद है, इस बार राज्य के साथ न्याय होगा। जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है, तब से पंजाब के साथ वित्तीय भेदभाव किया जा रहा है। लेकिन इस बार पूरी आशा है कि पंजाब को कुछ न कुछ जरूर मिलेगा।''

चीमा ने बताया कि जैसलमेर में हुई प्री-बजट बैठक में पंजाब सरकार ने कृषि क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए थे। जिनमें एमएसपी की गारंटी, कृषि विविधीकरण  को बढ़ावा, पराली प्रबंधन के लिए विशेष सहायता, खेती के लिए विशेष पैकेज शामिल है।

हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, इसलिए बॉर्डर जिलों के लिए विशेष पैकेज की जरूरत है, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की तरह पंजाब को भी औद्योगिक पैकेज देने की मांग की।

images (1)

इसके अलावा, पंजाब सरकार ने 1000 करोड़ रुपए की मांग भी रखी है, ताकि बॉर्डर इलाकों में पुलिस इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा सके और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

Read Also : ट्रम्प दोस्त या खतरा, सवाल पर जयशंकर का जवाब , वे भारत के लिए आउट ऑफ सिलेबस

Related Posts

Advertisement

Latest

हम सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल नहीं कर रहे, हम नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर इसका सही इस्तेमाल कर रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा
41वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: डॉ. बलबीर सिंह द्वारा लोगों से नेत्रदान के नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा
'गैंगस्टरां ते वार' के 216वें दिन: पंजाब पुलिस ने 651 जगहों पर छापेमारी; 460 गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात, पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान