हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन टला : 27 जुलाई को होना था वर्चुअल इनॉगरेशन, केंद्र से मंजूरी नहीं मिली, PM बिहार चुनाव प्रचार में व्यस्त

हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन टला : 27 जुलाई को होना था वर्चुअल इनॉगरेशन, केंद्र से मंजूरी नहीं मिली, PM बिहार चुनाव प्रचार में व्यस्त

लुधियाना के पास रायकोट कस्बे के नजदीक बने हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना था। इसके लिए भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (AAI) ने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। लेकिन अब यह उद्घाटन फिलहाल टाल दिया गया है। हालांकि, अभी जिला प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, उद्घाटन टलने का कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार चुनाव प्रचार में व्यस्त होना हो सकता है। वहीं, फतेहगढ़ साहिब से सांसद अमर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अभी तक एयरपोर्ट के उद्घाटन की औपचारिक मंजूरी नहीं मिली है।

फिलहाल उद्घाटन की कोई तय तारीख नहीं

अमर सिंह ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर नागरिक उड्डयन मंत्री से बात की है, लेकिन फिलहाल उद्घाटन की कोई तय तारीख नहीं है। नियमों के अनुसार, प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले सभी संबंधित विभागों को औपचारिक सूचना दी जाती है।

हालांकि, इससे पहले पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा ने 27 जुलाई को वर्चुअल उद्घाटन की बात सार्वजनिक रूप से कही थी। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि उन्हें जैसे ही केंद्र से निर्देश मिले, उन्होंने पूरी तैयारियां शुरू कर दी थीं। अब सभी को नए आदेश और उद्घाटन की नई तारीख का इंतजार है।

Read also : युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम के अंतर्गत डिप्टी स्पीकर ने शहीद- ए- आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन करवाने के लिए विशेष मीटिंग बुलायी

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब कैबिनेट की मंजूरी, सरकार इन कर्मचारियों को बैंक खाते में सैलरी, पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी समेत सभी सुविधाएं देगी- भगवंत सिंह मान
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के पांच कैडेट एनडीए से पास-आउट
भगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआत
शर्मनाक हार से बौखलाई विपक्षी पार्टियां जनता के स्पष्ट जनादेश के बावजूद पंजाब के सबसे शांतिपूर्ण नगर निगम चुनावों पर सवाल उठा रही हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
वन विभाग ने 45 पवित्र वन और 650 नानक बगीचियां स्थापित करने की योजना बनाई