पंजाब की जेलों में 18 पुलिस अफसर प्रमोट होकर तैनात:3 AIG बने DIG, 5 SP को मिली सुपरिटेंडेंट की जिम्मेदारी, 10 इंस्पेक्टर बने डिप्टी सुपरिटेंडेंट

पंजाब की जेलों में 18 पुलिस अफसर प्रमोट होकर तैनात:3 AIG बने DIG, 5 SP को मिली सुपरिटेंडेंट की जिम्मेदारी, 10 इंस्पेक्टर बने डिप्टी सुपरिटेंडेंट

पंजाब सरकार ने जेलों में बढ़ते अपराध, नशाखोरी और गैंगस्टर गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत पंजाब पुलिस के 18 अनुभवी अधिकारियों को प्रमोशन देकर जेल विभाग में तैनात किया गया है।

यह अधिकारी अब जेलों की सुरक्षा, अनुशासन और व्यवस्था को सख्ती से लागू करेंगे। सरकार ने इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से एक रैंक ऊपर प्रमोट कर जेलों में भेजा है। इस सूची में तीन एआईजी रैंक के अधिकारी- मनमोहन कुमार (PPS), सतवीर सिंह (PPS) और दलजीत सिंह (PPS) को डीआईजी बनाकर जेलों में तैनात किया गया है।

वहीं, एसपी रैंक के पांच अधिकारियों- अजय राज सिंह, गगनेश कुमार, प्रदीप सिंह संधू, मुख्तियार राय और सिमरनजीत सिंह को जेल सुपरिटेंडेंट की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार का उद्देश्य जेलों में नकेल कसना और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाना है।

दस इंस्पेक्टर डिप्टी सुपरिटेंडेंट बनाए गए

साथ ही साथ 10 इंस्पेक्टरों को पंजाब सरकार द्वारा डिप्टी सुपरिटेंडेंट (जेल ग्रेड-2) में शामिल किया गया है। जिसमें तीन महिला इंस्पेक्टरों के नाम भी शामिल हैं। लिस्ट में आशा रानी, कमलजीत सिंह, गुरप्यार सिंह, अमन, रवि कुमार, प्रीतिंदर सिंह, गुरिंदरपाल सिंह, सिमरनप्रीत कौर, मंजीत कौर और जगदेव सिंह का नाम शामिल हैं।

इन अधिकारियों को अलग-अलग जेलों में तैनात किया जाएगा ताकि वहां सख्त निगरानी रखी जा सके और जेलों को अपराध व नशे से मुक्त किया जा सके। सरकार का मानना है कि अनुभवी पुलिस अफसरों की तैनाती से जेलों में अनुशासन और सख्ती आएगी और अपराधियों पर नियंत्रण बेहतर होगा।​​​​​​

Read also : पूर्व मंत्री मजीठिया के चंडीगढ़-दिल्ली ठिकानों पर रेड:मोहाली कोर्ट लेकर पहुंची विजिलेंस, अकाली नेताओं की नजरबंदी शुरू; सुरक्षा बढ़ाई गई

Advertisement

Latest

विजिलेंस ब्यूरो ने फरवरी के दौरान रिश्वतखोरी के 14 मामलों में 18 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार ने एसिड अटैक पीड़ितों के लिए सहायता योजना को जेंडर-न्यूट्रल बनाया, मासिक सहायता बढ़ाकर 10,000 रुपये की: डॉ. बलजीत कौर
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना ने बुजुर्गों के लिए बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कीं: डॉ. बलबीर सिंह
सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नाबालिग सहित छह आरोपी अमृतसर में गिरफ्तार; सात आधुनिक पिस्तौल बरामद
ओपीएस साइलेंट ट्रिगर: चंडीगढ़ सेक्टर 9 हत्या कांड में शामिल दो शूटर कैथल में संक्षिप्त गोलीबारी के बाद गिरफ्तार; तीन पिस्तौल बरामद