दो Brother's ने एक साथ सल्फास खाकर की आत्महत्या, मरने से पहले मोबाइल पर बनाया वीडियो

दो Brother's ने एक साथ सल्फास खाकर की आत्महत्या, मरने से पहले मोबाइल पर बनाया वीडियो

पटियालाः जिले की सब-डिवीजन पातड़ा के गांव नियाल के दो भाइयों ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, 43 वर्षीय दविंदर सिंह उर्फ गेजा पुत्र मालिकीत सिंह और 43 वर्षीय हरप्रीत सिंह उर्फ बाड़ा पुत्र रामा सिंह दोनों ने आत्महत्या करने से पहले मोबाइल में विडियो बना कर आत्महत्या करने की वजह बताई। उन्होंने आरोप लगाए है कि ट्रक मालिक लखविंदर सिंह उर्फ देसा द्वारा पैसे चोरी करने के लगाए गए आरोपों के चलते उनकी से बेरहमी से मारपीट की गई। दोनों ने कहाकि ना तो वह पहले चोर थे और ना ही उन्होंने अब चोरी की है।

अगर कोई उन दोनों के द्वारा चोरी करने के प्रूफ को कोई प्रूफ है तो वह दिखाए। दोनों पीड़ितों ने पुलिस पर झूठा पर्चा देने के आरोप लगाए है। दोनों ने मरने से पहले बनाई वीडियो में पुलिस के द्वारा उन पर झूठी गोलियों का पर्चा डालने के आरोप लगाए। दोनों भाईयों ने कहाकि पुलिस उन्हें कभी भी उठाकर उन पर नशे का पर्चा दर्ज करवा सकती है। व्यक्ति ने कहाकि वह चूरा पोस्त खाता है, लेकिन वह चिट्टे का नशा नहीं करता। दोनों ने कहाकि अगर कोई साबित कर दे कि वह चिट्टा पीने वालों के साथ भी बैठता है। उन्होंने मरने से पहले दोनो ने इंसाफ की गुहार लगाई है। दोनों ने कहाकि पुलिस कर्मी से परेशान होकर दोनों जीवनलीला समाप्त करने लगे है।

WhatsApp Image 2025-07-26 at 2.19.16 PM

Read Also : कारगिल विजय दिवस पर CM ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि ,बोले- वीरता से प्रेरणा लें युवा

वहीं पुलिस के साथ कई लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए है। उन्होंने कहाकि दोनों भाई 7 से 8 हजार रुपए सैलेरी लेते थे, लेकिन उन्होंने कभी एक साथ 65.500 हजार रुपए नहीं देखे। दोनों पर 65.500 हजार की चोरी के आरोप लगाए गए। दोनों भाईयों ने देसे पर मरने के आरोप लगाए है। दोनों भाईयों ने कहाकि उनके घर में दाना डालने के पैसे नहीं है। घर में छोटे-छोटे बच्चे है। उन्होंने कहाकि इससे पहले 23 साल एक फैक्टरी में उनके द्वारा नौकरी की गई, लेकिन वहां पर भी जांच करवाई जाए, उन्होंने वहां पर भी कभी चोरी नहीं की। उन्होंने कहा कि पुलिस चाहे घर की तालाशी ले लें घर में कोई पैसा है तो वह दिखा दें। इस दौरान पातड़ा पुलिस ने मृतक व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Posts

Advertisement

Latest

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही 'मुख्यमंत्री सेहत योजना', निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी
गुरु साहिबानों और संत-महापुरुषों द्वारा दिखाए गए धर्म के मार्ग पर चल रही है भगवंत मान सरकार: अरविंद केजरीवाल
भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 7 कैडेट सेना और वायु सेना में कमीशंड अधिकारी बने
गैंगस्टरों ते वार का 144वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 519 स्थानों पर छापेमारी; 249 गिरफ्तार