कारगिल विजय दिवस पर CM ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि ,बोले- वीरता से प्रेरणा लें युवा

कारगिल विजय दिवस पर CM ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि ,बोले- वीरता से प्रेरणा लें युवा

कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को चंडीगढ़ के बोगनविलिया गार्डन स्थित वार मेमोरियल पर पुष्प अर्पित कर 1999 के कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के साहस और शौर्य को सलाम करते हुए कहा कि उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। इस मौके पर उनके साथ रक्षा सेवाएं और स्वतंत्रता सेनानी कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत भी मौजूद रहे।

CM भगवंत मान ने टवीट करते हुए लिखा  "आज चंडीगढ़ के वार मेमोरियल में 'कारगिल विजय दिवस' के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया।
शहीद हमारे देश की असली धरोहर होते हैं, उनकी कुर्बानियाँ कभी भी भुलाई नहीं जा सकतीं। पूरा देश उनकी वीरता और बलिदान का हमेशा क़र्ज़दार रहेगा। हमारे शहीदों की कुर्बानियाँ आने वाली पीढ़ियों का हमेशा मार्गदर्शन करती रहेंगी।"

Gww6lp-WoAArf3v

सीएम की युवाओं के बलिदान से प्रेरणा लेने की अपील

गौरतलब है कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय की सफलता की घोषणा की थी, जिसके तहत लद्दाख के कारगिल क्षेत्र में लगभग तीन महीने चले भीषण संघर्ष के बाद भारत ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी। यह दिन हर वर्ष कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि देश की संप्रभुता की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों को याद किया जा सके।

Read Also : मुख्यमंत्री ने कहा - पंजाब को देश का सेमीकंडक्टर हब के रूप में विकसित किया जाएगा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दिन को राष्ट्रभक्ति और वीरता की मिसाल बताते हुए युवाओं से सैनिकों के बलिदान से प्रेरणा लेने की अपील की।

Advertisement

Latest

पंजाब सरकार नई और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध: बसंत गर्ग
पंजाब है निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल
प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन – 2026 के दौरान पंजाब प्लास्टिक और विशेष रसायन क्षेत्र में सतत विकास की संभावनाओं की खोज कर रहा है
'गैंगस्टरों ते वार'का 53वां दिन: पंजाब पुलिस ने 581 स्थानों पर छापेमारी की; 186 गिरफ्तार
पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026—अस्पताल और स्वास्थ्य देखभाल: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने समावेशी स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए निजी अस्पतालों से न्यूनतम 20 प्रतिशत बेड रखने का आह्वान किया