सशक्त नारी ही सशक्त समाज की नींव है – डॉ. बलजीत कौर

सशक्त नारी ही सशक्त समाज की नींव है – डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़, 3 मई:

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और समर्थ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं की सुविधा के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान पंजाब की महिलाओं ने 13 करोड़ मुफ्त बस यात्राओं का लाभ लिया गया।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार की यह पहल महिलाओं को घर से बाहर निकलने, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक सरल पहुंच प्रदान कर रही है। इस योजना ने महिलाओं को न केवल आवागमन की सुविधा दी है, बल्कि उनकी व्यक्तिगत आज़ादी, आत्म-सम्मान और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी को भी नया उत्साह प्रदान किया है।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हाल ही में “प्रोजेक्ट हिफाज़त” शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और विश्वसनीय वातावरण सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही कामकाजी महिलाओं को बेहतर आवास सुविधा देने के लिए पंजाब भर में वर्किंग वूमन हॉस्टल स्थापित करने की योजना भी तैयार की गई है, ताकि वे अपने काम और जीवन को निश्चिंत होकर व्यतीत कर सकें।

उन्होंने आगे कहा कि यह योजना महिलाओं को यात्रा व्ययों की चिंता से मुक्त कर बेहतर रोजगार के अवसरों की ओर प्रोत्साहित कर रही है। यह स्कीम एक सशक्त समाज की नींव रखने में अहम भूमिका निभा रही है।

अंत में डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत मान की सरकार रंगीन, खुशहाल और समर्थ पंजाब के सपने को साकार करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
---------
 
 
Tags:

Advertisement

Latest

पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
अकाली दल का दोहरा चेहरा उजागर, कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते उठाने वाले खुद अपराधियों के मददगार: बलतेज पन्नू
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार
किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान