तरन तारन उपचुनाव: नामांकन के छठे दिन 14 नामांकन पत्र दाखिल

तरन तारन उपचुनाव: नामांकन के छठे दिन 14 नामांकन पत्र दाखिल

चंडीगढ़, 18 अक्तूबर

पंजाब विधानसभा की 21-तरन तारन सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन के छठे दिन 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि तरन तारन सीट के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू ने दो और नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इससे पहले उन्होंने 17 अक्तूबर को भी नामांकन पत्र दाखिल किया था। सुच्चा सिंह ने उनके कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। वहीं लीना संधू ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार करनबीर सिंह की कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है।

इसके अलावा अरुण कुमार खुर्मी ने नामांकन दाखिल किया और नेशनलिस्ट जस्टिस पार्टी की ओर से नायब सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। जबकि हरपाल सिंह, हरबरिंदर कौर, कोमलप्रीत सिंह, नीटू, विजय कुमार, मंदीप सिंह, निर्मल कौर और जसवंत सिंह ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

उल्लेखनीय है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्तूबर को की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर 2025 है। 

Advertisement

Latest

हम सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल नहीं कर रहे, हम नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर इसका सही इस्तेमाल कर रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा
41वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: डॉ. बलबीर सिंह द्वारा लोगों से नेत्रदान के नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा
'गैंगस्टरां ते वार' के 216वें दिन: पंजाब पुलिस ने 651 जगहों पर छापेमारी; 460 गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात, पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान