‘दो हफ्ते से सो नहीं सके…’, BSF जवान पूर्णम कुमार की वतन वापसी

‘दो हफ्ते से सो नहीं सके…’, BSF जवान पूर्णम कुमार की वतन वापसी

पाकिस्तान ने भारत के BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ को छोड़ दिया है। कॉन्स्टेबल पूर्णम बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत लौट आए। DGMO लेवल पर बातचीत के बाद उन्हें 20 दिनों के बाद छोड़ा गया है। उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। पूछताछ के बाद उन्हें घर जाने दिया जाएगा।

BSF ने प्रेस रिलीज के जरिए कॉन्स्टेबल पूर्णम के भारत लौटने की जानकारी दी है। इसमें बताया कि पूर्णम शॉ 23 अप्रैल को फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान गलती से पाकिस्तान चले गए थे। इसके बाद उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था।

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के अगले दिन पाकिस्तान रेंजर्स ने BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की दो फोटो जारी की थीं। पहली फोटो में पूर्णम पेड़ के नीचे खड़े थे। उनकी राइफल, पानी की बोतल, बैग जमीन पर पड़ा था। दूसरी फोटो में जवान की आंखों पर पट्‌टी बंधी थी।

जवान शॉ मूल रूप से पश्चिम बंगाल में हुगली के रिसड़ा गांव के रहने वाले हैं। वह 23 अप्रैल को फिरोजपुर में किसानों के साथ भारत-पाक बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान वह गलती से एक पेड़ के नीचे बैठने के लिए पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गए। जहां पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें पकड़ लिया और अपने साथ ले गए।

WhatsApp Image 2025-05-14 at 11.55.57 AM

Read Also : पंजाब-हरियाणा जल विवाद:हाईकोर्ट ने केंद्र, हरियाणा और BBMB को भेजा नोटिस

मेरे पति बिल्कुल फिट हैं: BSF जवान के देश लौटने के बाद उनकी पत्नी रजनी शॉ बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा- मेरे पति 20 दिन देश में नहीं थे, पाकिस्तान ने अरेस्ट किया था। आज बहुत खुशी हुई। सुबह ही हेड ऑफिस से CO साहब का फोन आया था। उन्होंने कहा था कि PK साहब इंडिया आ गए हैं। वह बिल्कुल सही-सलामत हैं। आप टेंशन मत लीजिए। मेरे पति ने भी मुझे वीडियो कॉल किया था। वह फिजिकली बिल्कुल फिट हैं। उन्होंने कहा था कि वह फ्री होकर फोन करेंगे। हालांकि घर कब तक आएंगे, यह नहीं पता।

Related Posts

Advertisement

Latest

आईएसआई की सहायता प्राप्त हथियार तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश; ए के -47 राइफल समेत चार हथियारों के साथ दो आरोपी अमृतसर से काबू
प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन - 2026 – एयरोस्पेस और रक्षा सत्र
सोनीपत में खौफनाक वारदात: कपड़े बेचने वाले झारखंड के युवक की बेरहमी से हत्या, बंद कमरे में मिला शव
निवेश पंजाब सम्मेलन: ‘आइडिया टू इम्पैक्ट: एक स्टार्टअप डेस्टिनेशन के रूप में पंजाब की यात्रा’ सत्र में राज्य के मजबूत इकोसिस्टम और यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के दृष्टिकोण पर चर्चा
पंजाब के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने हरियाणा के स्पीकर की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया