हरियाणा BJP ने बुलाई विधायक दल की मीटिंग। CM सैनी शामिल होंगे; 9 महीने की सरकार का लेंगे फीड़बैक, चुनावी वादों पर चर्चा होगी

हरियाणा BJP ने बुलाई विधायक दल की मीटिंग। CM सैनी शामिल होंगे; 9 महीने की सरकार का लेंगे फीड़बैक, चुनावी वादों पर चर्चा होगी

हरियाणा में नायब सैनी की सरकार को 9 महीने हो चुकी है। इसको देखते हुए बीजेपी ने मंगलवार को विधायक दल की मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। मीटिंग में सीएम सैनी पार्टी विधायकों से 9 महीने की सरकार का फीडबैक लेंगे। इसके अलावा चुनाव में किए गए संकल्प पत्र में वादों पर भी विधायकों के साथ चर्चा की जाएगी।

इस मीटिंग में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहेंगे। वहीं बीजेपी पहले ही अपने विधायकों और नेताओं को विधानसभा चुनाव में हारी 42 सीटों को जीत में बदलने का टास्क दे चुकी है।

चुनावी वादों पर चर्चा होगी

मंगलवार यानी कल होने वाली विधायक दल की मीटिंग के संबंध में रविवार को सभी विधायकों को सूचित कर दिया गया है। मीटिंग में मुख्यमंत्री नायब सैनी, विधायकों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। उनसे फील्ड की रियल्टी जानेंगे ताकि किसी स्तर पर कमियां हैं तो उन्हें दूर किया जा सके। इसी तरह से 2024 के ‘संकल्प-पत्र’ में किए गए वादों को लेकर भी बातचीत हो सकती है।

विधानसभा चुनाव में हारी 42 सीटों पर मंथन

विधायक दल की मीटिंग में 2024 के विधानसभा चुनावों में हारी हुई सीटों को लेकर भी मंथन होगा। बीजेपी ने अभी से ‘मिशन-2029’ लगभग 4 साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। हारी हुई 42 सीटों पर मोर्चाबंदी के लिए पार्टी के मंत्रियों और विधायकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

हर विधायक के हिस्से में एक हलका आएगा। इससे नायब सरकार विपक्ष के 42 हलकों में यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ और हरियाणा में एक समान विकास के अपने सिद्धांत पर कायम है।

पार्टी विधायकों को ये देगी काम

इन हलकों में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उन्हें दूर करने का जिम्मा मंत्रियों और विधायकों को सौंपा जाएगा। मंत्रियों और विधायकों को इन हलकों में जाना भी पड़ेगा। विपक्ष के हलकों में दौरों के दौरान मंत्री और विधायक पार्टी के उम्मीदवारों के अलावा वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को भी साथ रखेंगे।

Read also : हरियाणा पुलिस की स्कॉर्पियो ब्रेजा से टकराई :नारनौल में यूटर्न लेते समय हादसा, 2 पुलिसकर्मी घायल: VIDEO सामने आया

Related Posts

Advertisement

Latest

रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा 'आप' में शामिल
खरीद पूरी रफ्तार से जारी: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क
बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गिद्दड़पिंडी और मंडाला छन्ना में सतलुज किनारे चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मोहाली में जेईई मेन्स पास करने वाले 369 विद्यार्थियों का सम्मान, पंजाब अकादमिक उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है
रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट की कोशिश का मामला: मृतक के भाई के किये खुलासे के आधार पर आतंकी हार्डवेयर का बड़ा जखीरा बरामद, जिसमें आरपीजी, आरडीएक्स और पिस्तौल शामिल