गुजरात में बस खाई में गिरी, 5 श्रद्धालुओं की मौत

गुजरात में बस खाई में गिरी, 5 श्रद्धालुओं की मौत

गुजरात के डांग जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। 17 गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार सुबह करीब 4.15 बजे हुआ। सापुतारा हिल स्टेशन के पास बस ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह खाई में गिर गई। बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। अधिकारी ने कहा कि तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों के थे।

डांग कलेक्टर महेश पटेल ने कहा- "यात्रियों ने बताया, बस सापुतारा में रुकी थी। जहां चाय और नाश्ता किया गया। इसके बाद यात्रा दोबारा शुरू हुई। ऐसा लगता है कि ब्रेक फेल होने के कारण ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया।

WhatsApp Image 2025-02-02 at 12.48.08 PM

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिलों से श्रद्धालुओं का दल 23 दिसंबर को धार्मिक यात्रा पर निकला था। ये लोग उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा कर रहे थे। कुल चार बसों में यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं में से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Read Also : अमेरिका के फिलाडेल्फिया में प्लेन क्रैश , 6 लोगों की मौत की आशंका

Related Posts

Advertisement

Latest

हम सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल नहीं कर रहे, हम नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर इसका सही इस्तेमाल कर रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा
41वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: डॉ. बलबीर सिंह द्वारा लोगों से नेत्रदान के नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा
'गैंगस्टरां ते वार' के 216वें दिन: पंजाब पुलिस ने 651 जगहों पर छापेमारी; 460 गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात, पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान