कर्नाटक से 30 पार्षद चंडीगढ़ की सफाई देखने पहुंचे:डोर-टू-डोर कलेक्शन, रिसाइक्लिंग और डिजिटल सिस्टम को बताया बेस्ट, कहा- अपने शहर में अपनाएंगे मॉडल

कर्नाटक से 30 पार्षद चंडीगढ़ की सफाई देखने पहुंचे:डोर-टू-डोर कलेक्शन, रिसाइक्लिंग और डिजिटल सिस्टम को बताया बेस्ट, कहा- अपने शहर में अपनाएंगे मॉडल

कर्नाटक के होसदुर्गा से 30 लोगों की एक टीम चंडीगढ़ नगर निगम की सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन प्रणाली को समझने के लिए यहां पहुंची। इस टीम में 23 चुने हुए पार्षद, 5 नामित सदस्य और 2 वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

चंडीगढ़ नगर निगम के अधिकारियों ने टीम का स्वागत किया और उन्हें शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नगर निगम की टीम ने प्रेजेंटेशन के जरिए बताया कि चंडीगढ़ में डोर-टू-डोर कचरा इकट्ठा किया जाता है, घर पर ही कचरे को गीला और सूखा अलग करने की प्रक्रिया अपनाई जाती है।

MRF के जरिए रिसाइक्लिंग

कचरे की प्रोसेसिंग आधुनिक तकनीकों से की जाती है और मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) के जरिए रिसाइक्लिंग होती है। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम भी लागू है। यह मॉडल होसदुर्गा की टीम को अपने शहर के लिए प्रेरणादायक लगा।

तकनीक से हुई प्रभावित, कहा अपनाएंगे मॉडल

टीम को शहर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और MRF सेंटर का दौरा भी करवाया गया, जहां उन्होंने चंडीगढ़ की सफाई व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि होसदुर्गा से आई टीम ने चंडीगढ़ की सफाई व्यवस्था की सराहना की और कहा कि वे यहां की टिकाऊ और असरदार तकनीकों को अपने शहर में भी अपनाना चाहते हैं। खासकर उन्हें चंडीगढ़ की डिजिटल निगरानी प्रणाली और नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था बहुत पसंद आई।

Read also : पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर कानून जल्द:जनता से सुझाव मांगेगी 15 सदस्यीय कमेटी, 6 महीने से पहले स्पीकर को सौंपेगी रिपोर्ट

Related Posts

Advertisement

Latest

पंजाब कैबिनेट की मंजूरी, सरकार इन कर्मचारियों को बैंक खाते में सैलरी, पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी समेत सभी सुविधाएं देगी- भगवंत सिंह मान
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के पांच कैडेट एनडीए से पास-आउट
भगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआत
शर्मनाक हार से बौखलाई विपक्षी पार्टियां जनता के स्पष्ट जनादेश के बावजूद पंजाब के सबसे शांतिपूर्ण नगर निगम चुनावों पर सवाल उठा रही हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
वन विभाग ने 45 पवित्र वन और 650 नानक बगीचियां स्थापित करने की योजना बनाई